आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने झाड़ू छोड़, भाजपा का दामन थामा

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (09 अप्रैल)हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है आप पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष ने अलविदा कहते हुए भाजपा का दामन थाम लिया है। इसके अलावा आप के संगठन महामंत्री भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। 

बताया जा रहा है कि आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी को पार्टी से निकालने की तैयारी चल रही थी। लेकिन इससे पहले ही वह पार्टी को अलविदा कह गए। 

 

बता दें हिमाचल प्रदेश में केजरीवाल के रोड शो करने के दो दिन बाद और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के प्रदेश मे आने से कुछ घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष अनूप केसरी, संगठन महासचिव सतीश ठाकुर और ऊना अध्यक्ष इकबाल सिंह भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तीनों नेताओं को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर शामिल किया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!