बाघल टाइम्स
अर्की ब्यूरो (12 अगस्त) शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र अर्की में भाजयुमो अर्की के अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रत्न सिंह पाल पूर्व विधायक गोविंदराम शर्मा विशेष रूप में मौजूद रहे।
तिरंगा यात्रा प्रभारी ओपी गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह यात्रा जयनगर से साई, बलेरा, सरली, भूमती, डूमैहर, कुनिहार , होते हुए बातल व अर्की तक निकाली गई।
इस मौके पर अर्की भाजपा मंडल अध्यक्ष डीके उपाध्याय , मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर , प्रदेशकार्यकारणी सदस्य जयनंद शर्मा , महिला मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता प्रतिभा कंवर, महिला मोर्चा अर्की अध्यक्ष रीना भारद्वाज, सुनीला ,वंदना गुप्ता , भावना गुप्ता , प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारणी सदस्य योगेश गौतम , भीम शर्मा , युवा मोर्चा ज़िला युवा मोर्चा महामंत्री विजय शर्मा , महामंत्री हेमराज ठाकुर , जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष जयदेव शर्मा , भूपेंद्र सागर , अर्की युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश पूरी राकेश कंवर जयकिशन ,भूपेंद्र शर्मा , हेमराज , संजीव ठाकुर , संजीव, दलीप भट्टी, भगत राम,इत्यादि इस यात्रा में मौजूद रहे।
