अर्की मांझूू सड़क पर गहरी खाई मे गिरी जीप, चालक घायल

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 अक्तुबर) पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक चार पहिया वाहन दुर्घटना होने का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने चालक के खिलाफ तेज रफ्तारी से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्की मान्झू रोड पर वेटनरि के समीप बीते मंगलवार रात एक पिकअप एच पी 11A -6590 अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी । बताया जा रहा है कि चालक जुसव पुत्र वसीर मोहम्मद निवासी गांव व डा0 मंज्यार तह0 नदौन जिला हमीरपुर इसे मोड़ने के लिए जा रहा था कि पिकप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी ।

 

आसपास के लोगोँ ने तुरंत चालक को नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे शिमला के आई जी एम सी के लिए रेफर कर दिया गया

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि चालक के खिलाफ लापरवाही व तेज रफ्तार का मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!