अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने समझाया मतदान का महत्व

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (12 अप्रैल) जिला निर्वाचन विभाग सोलन के सौजन्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप टीम)ने अर्की क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान की अहमियत समझाने के लिए विशेष जागरूकता अभियान चला रखा है।

 

इसी कड़ी में स्वीप टीम ने दाड़लाघाट स्थित अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री में श्रमिकों, कामगारों तथा अन्य कर्मचारियों को आने वाले लोकसभा चुनाव में बढ़ कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।

 

 

स्वीप टीम के प्रभारी प्रोo यशपाल शर्मा डॉ हेमराज सूर्य तथा प्रोo योगेश कुमार ने सांझा वक्तव्य में कहा की सीमेंट फैक्ट्री के रोड़ी सेक्टर में सभी मतदाताओं को लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए जागरूक किया गया । इस मौके पर सभी से अपील की गई कि अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाए तथा आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग अवश्य करें।

 

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अंबुजा सीमेंट के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में क्षेत्र के इलेक्शन सुपरवाइजर ईश्वर दत्त भी मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!