सैक्स रैकेट में शामिल 11 महिलाएं रेस्क्यू 07 गिरफ्तार

सैक्स रैकेट में शामिल 11 महिलाएं रेस्क्यू 07 गिरफ्तार।

      बाघल टाइम्स नेटवर्क

09 मार्च / पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत देह व्यापार से जुड़ा एक मामला सामने आया है।

पुलिस ने बीते 08 मार्च को देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 11 महिलाओं को रैस्क्यू किया है।

पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर गुल्लरवाला स्थित किराए की इमारत में छापा मारा, जहां देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से 7 लोगों, जिसमें एक महिला भी शामिल है, पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने छापेमारी के दौरान नकदी, दस्तावेज और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। बद्दी पुलिस ने सभी बचाई गई महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ए०एस०पी० बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!