राजिंदर गौतम प्रधान ,राजेश कपाटिया बने सचिव

राजिंदर गौतम  प्रधान  राजेश कपाटिया  बने  सचिव।



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो  (21 अप्रैल) रविवार को मानव कल्याण समिति की आम सभा पूर्व प्रधान धर्मपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

 

इस मौके पर राजिंदर गौतम को प्रधान, रोशन लाल वर्मा को उप प्रधान तथा राजेश कपाटिया को सचिव  बनाया गया ।  इसके अलावा ओम प्रकाश शर्मा को सह सचिव, देवेंद्र पाल को वित्त सचिव, सोहन लाल पाल को लेखा परीक्षक, रोहित शर्मा को प्रेस सचिव, व कंवर प्रेम सिंह पंवर और मोहन लाल शर्मा को कार्यकारिणी का सदस्य जबकि डॉ संत लाल शर्मा को मुख्य सलाहकार, मनोहर लाल को सलाहकार व सी०डी० बंसल को सह सलाहकार मनोनीत किया गया।

निवृतमान प्रधान मनोहर लाल शर्मा ने समिति की गत चौदह वर्षों की यात्रा पर संतोष प्रकट किया व सभी सदस्यों का सहयोग के लिए धन्यवाद  प्रकट किया।

इस अवसर पर नवनिर्वाचित प्रधान राजिंदर गौतम ने कहा कि विगत वर्षों में समिति अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रही है तथा आगामी वर्षों में समिति के कार्यकलापों का दायरा और भी बढ़ाया जाएगा।

स्मरण रहे कि यह समिति अप्रैल 2010 में डॉ संत लाल शर्मा के प्रयासों से अस्तित्व में आई थी।

समिति के सचिव श राजेश कपाटिया ने बताया है कि समिति की बैठक पूर्ववत हरमाह के प्रथम रविवार को होती रहेगी।

error: Content is protected !!