राजकीय महाविद्याल अर्की के एनसीसी  कैडेट्स ने किया पौधारोपण

राजकीय महाविद्यालय अर्की में एनसीसी  कैडेट्स ने किया पौधारोपण

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (10 जून) राजकीय महाविद्यालय अर्की में सोमवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । यह आयोजन डॉक्टर अरुण ठाकुर एनसीसी ऑफिसर की अगवाई में  कैडेट द्वारा पूर्ण किया गया। एसोसिएट प्रोफेसर एवं मिडिया प्रभारी डॉक्टर राजन तनवर ने   जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में एनसीसी के 30 कैडेट्स ने भाग लिया। इस मौके पर पौधारोपण के  दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए गए। इस अवसर पर महाविद्यालय प्राचार्या प्रोफेसर सुनीता शर्मा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखना हमारा दायित्व बनता है। कहा कि यदि पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित होगा तभी प्रकृति को विनाश से बचाया जा सकता है। 
उन्होंने कैडेट से  आग्रह किया कि जब तक वर्षा ऋतु आरंभ नहीं हो जाती वे इन पौधों को पानी देकर के जीवन देते रहें। 

error: Content is protected !!