बातल पंचायत के पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज ।

8 April 2021

बाघल टाइम्स

पुलिस थाना अर्की में मनरेगा कार्यो में फर्जी मस्ट्रोल लगाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है । खण्ड विकास अधिकारी कुनिहार की शिकायत पर पंचायत के पूर्व प्रधान पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया गया है। जानकारी के अनुसार बातल गांव के निवासी दिवाकर शर्मा ने पंचायत के पूर्व प्रधान रत्नलाल शर्मा पर मनरेगा कार्य में फर्जी मस्ट्रोल लगाने ले आरोप में भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो को शिकायत पत्र भेजा था । इसकी जांच ब्यूरो द्वारा करने के उपरांत मामला पदेन अधिकारी (सतर्कता) एवं उप निदेशक पंचायती राज विभाग को भेजा गया था । इसके बाद मामला उनके कार्यालय से उपायुक्त सोलन को जांच रिपोर्ट के साथ भेजा गया था । डीएसपी दाड़लाघाट प्रताप सिंह ने बताया कि खण्ड विकास अधिकारी द्वारा दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही की जा रही है ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!