अर्की के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम का मिला शव 

अर्की के डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम का मिला शव 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (04 जून)पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत डुमेहर कुनिपुल में एचआरटीसी के जीएम का शव संदिग्ध हालात में गाड़ी से मिला है। सोमवार को वे अपने घर नगर से डुमेहर कुनिपुल अपना प्लॉट देखने के लिए निकले थे। जब देर शाम तक परिजनों का फोन नहीं उठाया तो उसके बाद वे भी प्लॉट पर पहुंच गए। जहां गाड़ी में जीएम का शव मिला। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज कर शव कब्जे में ले लिया है।

 

पुलिस जानकारी के अनुसार, कुनिहार के गांव नगर से संबंध रखने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम में जीएम के पद पर कार्यरत राजेश चौहान मंगलवार सुबह अपनी ही गाड़ी में मृत पाए गए।

 

जानकारी के मुताबिक राजेश चौहान सोमवार सुबह अपने घर नगर से डूमेहर कुनिपुल के पास अपने प्लॉट के लिए निकले थे। जब शाम तक वह घर वापस नहीं पहुंचे, तो घर वालों ने उन्हें कई फोन किए, लेकिन उन्होंने किसी का भी फोन नहीं उठाया।

 

 मंगलवार  (आज) सुबह घर वाले जब प्लॉट पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि राजेश गाड़ी में मृत पड़े हैं। घर वालों ने इसकी सूचना थाना अर्की को दी।

 

 डी एस पी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को  कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

 

error: Content is protected !!