अराजपत्रित्र कर्मचारी महासंघ ने सीपीएस संजय अवस्थी से की भेंट

अराजपत्रित्र कर्मचारी महासंघ ने सीपीएस संजय अवस्थी से की भेंट

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (27 जुलाई)वीरवार को हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित्र कर्मचारी महासंघ जिला सोलन इकाई दाडलाघाट यूनिट प्रधान आईडी शर्मा , अर्की यूनिट प्रधान ओमप्रकाश ठाकुर तथा कुनिहार यूनिट प्रधान सुनील दत्त की संयुक्त अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी से प्रदेश सचिवालय मे शिष्टाचार भेंट की तथा शॉल व टोपी भेंट कर उन्हे सम्मानित किया । 

 

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने सीपीएस के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का पुरानी पेंशन बहाली के लिए उनका धन्यवाद प्रकट किया। 

इस मौके पर इंजीनियर एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष लेख राम कौंडल ने उन्हे गीता भेंट की गई। इस दौरान संसदीय सचिव ने संगठन को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा कर्मचारी वर्ग की मांगो को पहले भी पूरा किया है और अन्य मांगो पर सकारात्मक दृष्टि से कार्य और विचार कर पूरा करेगी । 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!