शकुंतला शर्मा बनी विद्यालय प्रबंधन रौड़ी की अध्यक्ष


image

बाघल टाइम्स

दाड़लाघाट ब्यूरो (06अगस्त) ग्राम पंचायत रौड़ी के अंतर्गत राजकीय उच्च विद्यालय रौड़ी की विद्यालय प्रबंधन समिति की कार्यकारिणी का गठन विद्यालय के मुख्याध्यापक पवन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुए। बैठक में उपस्थित अभिभा वकों ने सर्वसम्मति से शकुंतला शर्मा को स्कूल प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। इसके अलावा जमना देवी, वीना शर्मा ,गीता देवी ,नीतू देवी ,निर्मला देवी व पार्वती देवी , सुनीता शर्मा,राधा देवी,विश्वंभर बैहरा,निर्मला देवी,राजू प्रसाद,गीता देवी,विभा देवी,आशा देवी को सदस्य चुना गया।

इस कार्य समिति का गठन 3 वर्ष के लिए किया गया।मुख्याध्यापक पवन कुमार ने नवगठित कार्यसमिति के सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी।

error: Content is protected !!