भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला लहूलुहान बुजुर्ग को पंहुचाया अस्पताल , लोगों में दहशत।


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

3नवम्बर/  कांगड़ा जिले में संसाल पंचायत के तहत थाथी गांव में भालू के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार सुबह भालू ने लोहारू राम (60) पर अचानक हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया। घायल लोहारू राम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक लोहारू राम सुबह घर के समीप स्थित जंगल में गया था कि भालू ने हमला कर दिया। चार दिन पूर्व गांव के ही होशियार सिंह पर भालू ने हमला करके बुरी तरह से घायल कर दिया था।
घायल लोहारू राम को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गांव के पूर्व प्रधान लायकु राम, सहित अन्य लोगों ने प्रशासन और वन विभाग से इस भालू को पकड़ने की मांग है।

.

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!