भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री से की भेंट


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो( 06 सितम्बर)भारतीय मजदूर संघ के एक प्रतिनिधिमण्डल ने अध्यक्ष मदन राणा के नेतृत्व में आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।

इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद में कार्यरत जूनियर टी-मेट व कनिष्ठ सहायक श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति अवधि पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष करने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी प्रदेश सरकार की रीढ़ की हड्डी हैं और वह प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यक्रमों को धरातल पर कार्यान्वित करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा और राज्य सरकार ने भी कभी कर्मचारियों को निराश नहीं किया।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमण्डल की अन्य मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमण्डल ने उनकी मांगों पर विचार करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के तकनीकी कर्मचारी संघ के कार्यकारी अध्यक्ष लक्ष्मण कपटा, भारतीय मजदूर संघ और तकनीकी कर्मचारी संघ के पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!