ऊना-हमीरपुर में पुलिस भर्ती होगी जल्द, कोरोना महामारी के चलते रोक दी गई थी प्रक्रिया

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (11 फरवरी) हिमाचल प्रदेश के ऊना और हमीरपुर जिला में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से दोनों जिलों में पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के आदेश जारी कर दिये  हैं। प्रदेश में कोविड-19 मामलों की बढ़ती संख्या के कारण जिला ऊना और हमीरपुर के प्रदेश पुलिस कांस्टेबल-2021 की भर्ती के शारीरिक मानक परीक्षण और शारीरिक दक्षता परीक्षण को बीच में रोक दिया गया था।

अब हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए कोविड-19 के दिशानिर्देशों के साथ-साथ कोविड उपयुक्त व्यवहार के भीतर व्यापक जनहित में जिला हमीरपुर की भर्ती प्रकिया को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है।

आईजीएपीटी एपीटी जेपी सिंह ने बताया कि ऊना और हमीरपुर जिला के जिन उम्मीदवारों का पीएसटी और पीईटी उपरोक्त तथ्यों के कारण आयोजित नहीं किया गया है, वह संबंधित रेंज/ जिला के एसपी कार्यालय से अपनी पीएसटी और पीईटी की निर्धारित तिथि, समय और स्थान का पता कर सकते हैं। पुलिस भर्ती प्रक्रिया के बारे में पता करने के लिए उम्मीदवार एसपी कार्यालय के फोन नंबर पर भी पता कर सकते हैं। जेपी सिंह ने कहा कि पुलिस भर्ती में कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!