6 साल की मासूम बच्ची नदी में गिरी, मौत, सहेली के साथ खेल  थी मासूम दिव्या 


बाघल टाइम्स नेटवर्क

कुल्लू.      हिमाचल प्रदेश के कुल्लू के मणिकर्ण में टिपरी के पास एक मासूम बच्ची पार्वती नदी में गिरने से उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर बच्ची की बॉडी को नदी से निकालकर परिजनों को सौंप दिया है।

जानकारी के अनुसार, टिपरी पुल के पास पिपरी गांव की 6 वर्षीय बच्ची दिव्या मंगलवार नदी में गिर गई थी , और उसके बाद पुलिस द्वारा यहां सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया था। बुधवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे मासूम का शव रेस्क्यू दल ने नदी में बनी एक झील से बरामद कर लिया। इसके बाद शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची अपनी आठ साल की सहेली के साथ घर के नीचे पार्वती नदी के किनारे खेल रही थी। इस दौरान दिव्या का पैर अचानक फिसला और वह पार्वती नदी में गिर गई। जिला अस्पताल कुल्लू में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!