हिमाचल के धर्मशाला मे ऑनलाइन गेम में चार लाख हारने पर सुसाइड

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

ऑनलाइन गेम में लाखों रुपए हारने के बाद मानसिक दबाव में आने पर एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर थाना धर्मशाला ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। श्यामनगर में एक व्यक्ति ने रविवार को फंदा लगा कर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ऑनलाइन गेम में चार लाख रुपए हार चुका था।

 

 सदर थाना धर्मशाला प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी का शिकार होने से बचें

error: Content is protected !!