पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब मामला दर्ज


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो ( 02 सितम्बर)  पुलिस थाना अर्की में आबकारी एक्ट के तहत अवैध शराब रखने का मामला दर्ज किया है । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अर्की थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ बलेरा जयनगर कीे ओर गश्त के दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कोमल चंद (पुत्र) शंकरलाल निवासी गांव किशनपुर डा.बलेरा अपने मकान व पुराने शौचालय से अवैध शराब बेचता है
सूचना के आधार पर पुलिस ने कोमल चंद के मकान के साथ बने शौचालय व बाथरूम की तलाशी ली तो बाथरूम के अंदर प्लास्टिक के थैले में एक गत्ते की पेटी में रखी नौ बोतल देसी शराब बरामद की गई ! डीएसपी योगेश जोशी मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!