दादी के संस्कार में जा रहे पोता, पोती की सड़क दुर्घटना में मौत, गब्बर पुल के समीप पेश आया मामला।


बाघल टाइम्स  

कुनिहार ब्यूरो (9 मार्च)  सोलन  कुनिहार मार्ग पर  गंभरपुल  के समीप एक कार अनियंत्रित होकर गम्भरभर नदी में  जा गिरी । इस हादसे में गाड़ी में सवार एक युवक और एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई । बताया जा रहा है कार में सवार युवक व युवती अपनी दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे थे ।
 सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
जानकारी के अनुसार दोनों मृतक सगे भाई बहन थे। जो अपनी दादी की मृत्य होने के बाद अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अपने घर दाडलाघाट जा रहे थे। बता दें  कि बीते कल उनकी दादी की मौत हुई थी। तथा आज सुबह  इनकी दादी का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ से  दाड़लाघाट लाया गया था। 
अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दोनों बच्चे  दाड़लाघाट  अपने घर जा रहे थे कि अचानक  दोपहर करीब   एक बजे  गाड़ी   गंभर पुल से नीचे लुड़क गई। 
तथा कार में सवार दोनों की मौत हो गई। 
उधर अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे बच्चों के  परिजन अंतिम घाट में संस्कार की तैयारी कर रहे थे कि अचानक कार दुर्घटना मैं दोनों बच्चों की मौत की सूचना मिलते ही सन्नाटा पसर गया । 
उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा दुर्घटना की जांच में जुट गई है

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!