अर्की के बातलघाटी मे चरस के साथ धरे दो युवक, मामला दर्ज।


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (04 अक्तूबर)  पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत दो युवकों पर नशा तस्करी करने के चलते मामला दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह आई ओ परमेश कुमार अर्की कूनिहार मार्ग पर बातल घाटी के समीप अन्य पुलिसकर्मियों के साथ यातायात चेकिंग पर थे। चैकिंग के दौरान एक मोटरसाईकल अर्की की तरफ से आया तथा पुलिसकर्मियों को देखकर मोटरसाईकल को मोडकर वापिस अर्की की तरफ लेकर भाग गया। पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करते हुए उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। वही तलाशी करने पर 100.60 ग्राम चरस बरामद हुई।
मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने अपना नाम भुपेन्द्र पुत्र ज्ञान चंद निवासी शोर्षण तह0 करसोग जिला मण्डी व कृपाल सिंह पुत्र दुला राम निवासी गाँव प्रवाट डा0 गटासनी पुल तह0 भढियात जिला चम्बा बताया।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी प्रताप सिंह ने बताया कि व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है

 

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!