मानव कल्याण समिति ने सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि की अर्पित


बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (06 फरवरी)

मानव कल्याण समिति अर्की द्वारा विशेष शोक सभा आयोजित की गई। प्रधान मनोहर लाल की अगुवाई में समिति के सदस्यों ने सुर साम्राज्ञी भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। डा० सन्त लाल शर्मा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपनी आवाज़ के माध्यम से वह लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।
सचिव राजेश कपाटिया ने बैठक की जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में समिति के सदस्य नन्द गोपाल नरेश के पिता स्व० हेमराज शर्मा व शमशेर पाल की सास स्व० जानकी देवी की पुण्य स्मृति में दो मिनट तक मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
बैठक में ओ०पी०शर्मा, धर्मपाल शर्मा, देवेंद्र पाल व् रोहित शर्मा आदि सदस्यों ने भी भाग लिया।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!