मणिकर्ण में हुआ धमाका , टैक्सी कार के उड़े परखच्चे, जाँच में जुटी पुलिस


बाघल टाइम्स नेटवर्क

29 जनवरी /   प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मणिकर्ण घाटी के जरी पुलिस चौकी के समीप बीती रात एक गाड़ी में जोरदार धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि धमाका इतने जोर का था कि इसकी आवाज काफी दूर तक सुनी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस छानबीन मे जुट गई है।

उधर सूचना मिलते ही एएसपी कुल्लू सागर चंद और डीएसपी मोहन रावत देर रात दो बजे मौके पर पहुंचे और पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया।

विस्फोट इतना जोरदार था कि एक टैक्सी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिस जगह धमाका हुआ है वहां पर एक गड्ढा भी बन गया है। से में आशंका जताई जा रही है कि धमाका किसी विस्फोटक पदार्थ से हुआ है।

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!