हिमाचल में फिर से मंहगा हुआ सीमेंट, 10 रुपये प्रति बैग बड़ाए कम्पनियों ने दाम

बाघल टाइम्स नेटवर्क

18 जनवरी // हिमाचल प्रदेश में कोरोनाकाल में महंगाई का एक और झटका लोगों को लगा है। सीमेंट कंपनियों ने प्रदेशभर में सीमेंट के दामों में एकाएक बढ़ोतरी कर दी है। एसीसी, अल्ट्राटेक व अंबुजा सीमेंट के दाम 10 रुपये प्रति बैग बढ़ा दिए गए हैं। रविवार से दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी पर अतिरिक्त बोझ डाला गया है। ऐसे में नए आशियाने बना रहे लोगों का बजट एकाएक बढ़ गया है।

जानकारी के मुताबिक अंबुजा सीमेंट का बैग पहले 415 रुपये में मिल रहा था, जो अब 425 रुपये में मिलेगा। अल्ट्राटेक सीमेंट प्रति बैग 405 से बढ़कर अब 415 रुपये हो गया है वंही एसीसी सीमेंट के दाम पहले 410 से 415 रुपये प्रति बैग थे, जो अब 420 से 425 रुपये प्रति बैग हो गए हैं।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!