शिक्षण संस्थानों से चेकिंग के नाम पर ठगे 11 लाख , महिला सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार


बाघल टाइम्स नेटवर्क

15 जनवरी//

विजिलेंस टीम ने गगल के एक निजी होटल में की गई कार्रवाई के दौरान होटल में ठहरे एक व्यक्ति तथा एक महिला से लगभग 11 लाख 30 हजार रुपये की नगदी बरामद की है। इंस्पेक्टर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि कांगड़ा जिले में शनिवार को शिक्षण संस्थानों के निरीक्षण के नाम पर लाखों रुपए वसूलने का मामला दर्ज किया है।
उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना से पता चला था कि दो लोग इलाके के चार शिक्षा संस्थानों में गए थे। निरीक्षण के नाम पर कमियां बता कर भारी रकम वसूली जा रही थी। संजीव कुमार नामक निवासी अलीगढ़ यूपी और काव्या दुबे निवासी झांसी मध्य प्रदेश को हिरासत में लिया गया है। दोनों दोपहर की फ्लाइट से दिल्ली जाने वाले थे। उधर विभाग की टीम भी कार्रवाई में जुट गई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!