सरकार के चार साल के कार्यकाल को काले दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस : राठौर


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (20दिसंबर)   प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा है कि जयराम सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस 27 दिसंबर को काले दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार मंडी में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में चार साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है।

इसी दिन कांग्रेस प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारियों में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार सिर्फ अपने ऐशो आराम के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!