मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से की भेंट


image

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो (20दिसम्बर)   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की। जानकारी के अनुसार हिमाचल दौरे और राज्य के विकास की प्रगति को जानने के लिए पीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नई दिल्ली बुलाया था। करीब आधा घंटा हुई मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों पर चर्चा हुई है। पीएम अपने दौरे में हिमाचल के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

.

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!