फेसबुक फ्रेंड महिला से दुष्कर्म कर लाखों के गहने लेकर विदेश भागा ममला दर्ज


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

ज्वालामुखी क्षेत्र में एक अनोखा ममला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके एक फेसबुक दोस्त ने पहले दुष्कर्म किया और फिर कमरे से लाखों के गहने चोरी कर विदेश भी फरार हो गया है।मामला करीब एक माह पुराना है। पीड़िता ने इसकी शिकायत बीते शनिवार को थाना ज्वालामुखी में दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार 31 वर्षीय विवाहित महिला निवासी तहसील खुंडियां ने थाना में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह ज्वालामुखी क्षेत्र के नजदीक एक गांव में किराये का कमरा लेकर रहती है। उसका बेटा यहां निजी स्कूल में पढ़ता है और पति बाहर काम करता है। महिला ने शिकायत में बताया कि तहसील देहरा का एक व्यक्ति उसके साथ फेसबुक पर बात करता था। 25 अक्तूबर को वह व्यक्ति महिला के कमरे में पहुंच गया। उस समय महिला का पति कमरे में नहीं था।

महिला ने आरोपी से कमरे में आने का कारण पूछा तो उसने बताया कि वह यहां से निकल रहा था तो मिलने चला आया। उसके बाद आरोपी ने महिला के साथ जबरदस्ती करनी शुरू कर दी और महिला को एक चाकलेट दी, जो कि महिला ने खा ली। इसके बाद वह बेहोश हो गई। उसके बाद आरोपी ने दुराचार किया। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि जब उसे होश आया, तो कमरे की अलमारी खुली पड़ी थी और अलमारी में लाखों के गहने जो इकट्ठा थे, वहां से गायब थे।
आरोपी सारे गहने लेकर फरार हो चुका था। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला थाना में दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला थाना में दर्ज किया गया है और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है और विदेश चला गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपी की धरपकड़ के लिए कानूनी कार्रवाई और प्रक्रिया अमल में ला रही है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!