दिवाली त्यौहार के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसें फुल, नहीं मिल रहीं सीटें


image

बाघल टाइम्स नेटवर्क

दिवाली के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) की बसों में एडवांस बुकिंग हो गई है। बाहरी राज्यों से निगम की बसें सवारियों से फुल आ रही हैं। निगम प्रबंधन ने 3 नवंबर तक प्रदेश और बाहरी राज्यों में नियमित परिवहन सेवाएं जारी रखने का फैसला लिया है। 4 नवंबर को पांच बजे के बाद शहरों में परिवहन सेवाएं बंद हो जाएंगी। बाहरी राज्यों को जाने वाली बसों को भी क्लब किया जाएगा। दिवाली के दिन चालकों को उन्हीं रूटों पर भेजा जाएगा, जहां उनके घर पड़ते हैं। यह इसलिए ताकि चालक परिचालक परिवार के साथ दिवाली मना सके।

.

error: Content is protected !!