प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त कल अर्की में कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा


image

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो(04अगस्त) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की के अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि वीरवार 5 अगस्त को सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह अर्की में कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल के सह प्रभारी संजय दत्त अर्की विधानसभा उपचुनाव की चर्चा को लेकर सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

ब्लाक अध्यक्ष ने सभी कांग्रेस पदाधिकारियों सहित नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व सभी पार्षद , पंचायत समिति सदस्यों , पंचायतो के प्रधान, उप प्रधान सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थिति दर्ज करने की अपील की ।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!