देवभूमि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वीरभद्र सिंह का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति :अनुराग

बाघल टाइम्स

शिमला ब्यूरो

( 08जुलाई) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण ,खेल व युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निधन पर दुःख जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि

“कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ,हिमाचल के 6 बार मुख्यमंत्री रहे व देवभूमि के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री वीरभद्र सिंह जी का निधन पूरे प्रदेश के लिए अपूर्णीय क्षति है ।उनके देवलोकगमन से देवभूमि में एक ऐसी रिक्तता आई है, जिसकी भरपाई असम्भव है। दुःख की इस घड़ी में उनके परिवार व प्रियजनों को धीरज रखने के साथ साथ श्री वीरभद्र जी की यादों को संजोए रखने की व प्रदेश के हित में उनके योगदानों को याद रखने आवश्यकता है।
प्रभु शोकाकुल परिवार व समर्थकों को सम्बल दे ,यह दुःख सहन करने की शक्ति दे एवं पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!