विज्ञापन


बाघल टाइम्स
शिमला (20जून)
हिमाचल पथ परिवहन निगम ने शनिवार को 222 रूटों पर बस सेवा बंद की है। परिवहन विभाग ने सवारियां न मिलने के कारण यह फैसला लिया है। जानकारी के अनुसार लोकल रुुुट में 195 तथा लांग रूट शामिल हैं। रविवार को भी परिवहन निगम कम रूटों पर बसें भेजेगा। बीते शुक्रवार की बात करे तो निगम ने 1639 रूटों पर बसें चलाई थीं। शनिवार को 1417 रूट पर सेवाएं दी गई। परिवहन निगम का मानना है कि शनिवार और रविवार में बाजार बंद रहते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग घरों में रहते हैं। इस कारण सवारियां नहीं मिलती हैं। हालांकि, परिवहन निगम ने दावा किया है कि शनिवार को बसों में 40 फीसदी ऑक्यूपेंसी रही है। परिवहन निगम इस समय एक हजार के करीब बसें रूटों पर चला रहा है।
विज्ञापन