बरायली पंचायत के गांवों में सेनेटाइज कार्य शुरू ।

image

11 May 2021

बाघल टाइम्स

दाड़लाघाट

मंगलवार को ग्राम पंचायत बरायली की प्रधान रीता शर्मा की अगुवाई में गांव शमेली तथा ककेड़ गांव को सेनीटाइज किया गया।पंचायत प्रधान रीता शर्मा ने बताया कि इस कार्य में उन्हें अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन एवं जलागम समिति बरायली फगवाना ने सेनिटाइजर इत्यादि मुहैया करवाकर पूर्ण सहयोग दिया तथा भविष्य में भी इस प्रकार की सहायता करने का आश्वासन दिया है ।

पंचायत प्रधान रीता शर्मा ने लोगों से कहा कि कि वे सभी सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करें और कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करें और हर थोड़ी देर बाद साबुन से हाथ धोये जिससे कि लोगों में कोरोना वायरस की रफ्तार को कम किया जा सके।

उन्होंने लोगों को हर समय मास्क पहनने,हाथों को साबुन से धोने तथा पर्याप्त समाजिक दूरी बनाए रखने हेतु जागरूक भी किया।इस मौके पर उपप्रधान कृष्ण चंद भट्टी ,पंचायत सदस्य स्नेह लता ,सरोज गौतम ,बसंत लाल ,दिनेश ,हीरा लाल आदि मौजूद रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!