बिजली बोर्ड सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पंजाब की तर्ज पर मिले बिजली भत्ता : प्रेम केशव

image

10 April 2021

बाघल टाइम्स

हिमाचल प्रदेश विद्युत परिषद सेवानिवृत्त वेलफेयर एसोसिएशन दाड़लाघाट व नम्होल यूनिट की मासिक बैठक मुख्य सलाहकार कमल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।
महासचिव प्रेम केशव ने बताया की बैठक में प्रदेश सरकार से आग्रह किया गया कि 65,70,80 वर्ष पूरे करने के उपरांत 5,10,15% भत्ते को बेसिक पेंशन में सम्मिलित करने का आश्वासन प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा कई बार किया,परंतु जारी करने में देरी की जा रही है।
इसके अलावा पंजाब वेतन आयोग के मुताबिक प्रदेश के कर्मचारियों को भी लाभ मिलना चाहिए।इस बैठक में 2003 के उपरांत सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा,उसे बहाल किया जाना अति आवश्यक है। बिजली बोर्ड के सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बिजली भत्ता पंजाब पैटर्न के मुताबिक मिलना चाहिए।बैठक में प्रदेश बिजली बोर्ड में उपभोक्ताओं तथा प्रदेश बिजली बोर्ड में जो घाटा हो रहा है,उसके पक्ष में बिछाई गई सर्विस लाइनों में सुधार जिसमें तारों के कट व टी आदि को विभाग के बिजली कानून के अनुसार आदेश पारित करने का प्रावधान उसे लागू कर प्रदेश विद्युत बोर्ड को फायदा हो सकेगा।
इस अवसर पर सुखराम नड्डा,प्रेम केशव,कमल ठाकुर,नंदलाल,सुहारु राम,नानकु राम,सुंदर लाल,लेख राम,सुखराम,रोशन लाल,ज्ञान सिंह,श्याम लाल,जगन्नाथ,राम लाल,बालकराम,जयपाल ठाकुर,ग्यारूर राम,दिला राम सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया।

 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!