अर्की चंडीगढ़ बस करे बहाल : जयनंद

image

8 April 2021

बाघल टाइम्स

वीरवार को सामुदायिक भवन अर्की में हिमाचल प्रदेश पेंशनर फेडरेशन खण्ड अर्की की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता खण्ड प्रधान मदनलाल गर्ग ने की । इस मौके पर जिला प्रधान जयानंद शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे। जानकारी देते हुए प्रेस सचिव रोशनलाल वर्मा ने कहा कि बैठक में सर्वप्रथम छतीसगढ़ में शहीद हुए सैनिकों को दो मिनट का मौन रख कर उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की ।
बैठक में सरकार से अनुरोध किया गया कि जो बस अर्की से प्रातः 5 बजे चंडीगढ़ को चलती थी वह बन्द कर दी गई है उसे दोबारा शुरू किया जाए ताकि जो लोग पीजीआई चंडीगढ़ जाते है उन्हें इस बस का लाभ मिल सके । इसके साथ ही बैठक में अर्की उपमंडल में वर्षा की कमी के कारण जो सूखा पड़ा है उस वजह से इस क्षेत्र को सुखा ग्रस्त घोषित किए जाने की मांग भी रखी गई।
इसके अलावा बैठक में चिकित्सा भत्ते बिलों का भुगतान करने का मुद्दा भी छाया रहा । बैठक में पेंशनरो से अनुरोध किया गया कि वह कोविड का टीका अवश्य लगवाएं व इनके नियमो का पालन अवश्य करें ।
बैठक में सूरत राम पाल ,रत्न सिंह कंवर,श्याम डोगरा ,नरदेव शर्मा ,लीला शंकर,रमेश वर्मा ,गोपाल सिंह ,रूपराम, लेख राम ,श्याम सिंह पाल आदि सदस्यों ने भाग लिया ।

error: Content is protected !!