बातल स्कूल की छात्राओं ने बैडमिंटन में अर्जित किया द्वितीय स्थान, जिला सोलन का करेंगी प्रतिनिधित्व 

बातल स्कूल की छात्राओं ने बैडमिंटन में अर्जित किया द्वितीय स्थान जिला सोलन का करेंगी प्रतिनिधित्व 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (11 सितम्बर)राजकीय उच्च विद्यालय बातल की छात्राओं ने बैडमिंटन में द्वितीय स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रौशन किया है। शारीरिक शिक्षक अखिलेश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुबाथु में आयोजित जिला स्तरीय 19 वर्ष से कम आयु वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय बातल की छात्राओं ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर द्वितीय स्थान प्राप्त किया । 

 

अखिलेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में कनिष्का कौशल , वंशिका शर्मा, अंशिका, दिव्यांशी ने भाग लिया I अब यह छात्राएं राज्य स्तर पर जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगी जो की ना केवल विद्यालय के लिए बल्कि अर्की क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है I

इस अवसर पर विद्यालय के मुख्यध्यापक तेजेंदर शर्मा, एसएमसी प्रधान विकास शर्मा एवं विद्यालय परिवार समेत बातल के ग्रामवासियों ने भी छात्राओं की उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दी। 

error: Content is protected !!