जंतर-मंतर दिल्ली के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में उतरी अंबेडकर सभा अर्की , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

जंतर-मंतर दिल्ली के विरोध प्रदर्शन  के समर्थन में उतरी अंबेडकर सभा अर्की , राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन। 

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो : ( 20 जुलाई ) डॉ. भीमराव अंबेडकर सभा अर्की ने जंतर-मंतर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजा हैं। ज्ञापन में दिल्ली जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक मामले में बेठे विद्यार्थियों की न्याय उचित मांगो के समर्थन तथा शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवमं जवाबदेही सुनिश्चित किए जाने की मांग की गई है।

 

उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के जागृत नागरिक होने के नाते तहसीलदार के माध्यम से देशभर के विद्यार्थियों द्वारा उठाई जा रही न्याय उचित मांगो के समर्थन में यह ज्ञापन प्रेषित कर रहे हैं।

शिक्षा राष्ट्रीय निर्माण का आधार है तथा विद्यार्थी देश का भविष्य है। वर्तमान समय मे विद्यार्थी शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित किए जाने की मांग को लेकर लोकतांत्रिक एवं शान्तिपूर्ण तरीक से अपनी आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की न्याय संगत मांगों पर गम्भीरता एवं सवेदनशीलता के साथ विचार किया जाना चाहिए।

 

अंबेडकर सभा ने मांग की है कि विद्यार्थियों की सभी न्यायोचित मांगो पर शीघ्र, निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये । जिन अधिकारियों, कर्मचारियों अथवा अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता किसी भी परीक्षा पत्र पर लीक प्रकरण में समक्ष एजेंसी द्वारा निष्पक्ष जांच के उपरान्त स्थापित होती है, उनके विरुद्ध कठोर एवं समयबद्व कानूनी कार्यवाही की जाये, ताकि विद्यर्थियों का शिक्षा व्यवस्था पर विश्वास पून स्थापित हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो कहा कि ⁠वर्तमान परिस्थितियों एवं व्यापक जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के त्यागपत्र की उठ रही जन मांग पर ही लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप विचार किया जाएं।

उन्होंने ज्ञापन मे लिखित मांगो पर विचार करते हुए इसे भारत सरकार के समक्ष आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रस्तुत किया है ताकि विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा हो तथा देश की शिक्षा व्यवस्था में जन विश्वास बना रहे।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!