मोबाइल  से ज्यादा किताबों को समय दें युवा : डॉक्टर सत्य प्रकाश गांधी

मोबाइल  से ज्यादा किताबों को समय दें युवा

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (16 जून)पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय चंडी अर्की में अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन के सौजन्य से स्वास्थ्य और स्वच्छता कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य लच्छीराम ठाकुर ने की

 

अंबुजा सीमेंट फाउंडेशन की तरफ से डॉक्टर सत्य प्रकाश गांधी ने बच्चों को स्वच्छता, स्वच्छ पेयजल संतुलित आहार तथा स्वस्थ रहने के लिए आवश्यक दैनिक आदतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की विद्यार्थियों से अपील की। इसके अलावा बच्चों में आजकल बढ़ती नशे और मोबाइल की प्रवृत्ति पर भी प्रकाश डाला और इससे बचने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल  से ज्यादा किताबों को समय देना चाहिए। 

 

इस मौके पर उनके साथ आए आरती सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाने पर जोर दिया। इस मौके पर विद्यालय की प्रवक्ता शांता,सरला, हेमलता, सरोज उषा, नीलम शुक्ला नीलम ठाकुर, राकेश रघुवंशी,घनश्याम शास्त्री,खेमचंद,चंद्र प्रकाश हेमराज भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!