मंगल बनिया देवी मेला16 जून को, संजय अवस्थी होंगे मुख्यतिथि

मंगल बनिया देवी मेला16 जून को, संजय अवस्थी होंगे मुख्यतिथि

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (14 जून) उपमंडल अर्की के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री माता बनिया देवी  में मेला – मंगल बनिया देवी 16 जून को आयोजित किया जाएगा । जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत बखालग के प्रधान सुरेंद्र पाठक ने बताया कि इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे! इस दौरान मुख्य अतिथि मां बनिया देवी की पूजा अर्चना  के पश्चात  लोगों को संबोधित करेंगे । तदोपरांत वह लोगों की समस्या भी सुनेंगे।

उधर मेला कमेटी की ओर से जानकारी देते हुए पूर्णचंद शर्मा ने बताया कि मेले की तैयारी लगभग पूरी कर ली गई है।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!