भूमती के जमरोटी में दलिया भोज का आयोजन

भूमती के जमरोटी में दलिया भोज का आयोजन

 बाघल टाइम्स

जयनगर ब्यूरो (22 जून ) उपमंडल की ग्राम पंचायत भूमती के जमरोटी ग्राम सुधार सभा द्वारा दलिया भोज का आयोजन किया गया। 

जानकारी देते हुए ग्राम सुधार समिति के अध्यक्ष कमलेश शर्मा ने बताया कि प्राचीन काल से चली आ रही रिवाज अनुसार बाड़ी मेले के बाद जल देवता व ख्वाजा देवता का पूजन दलिया बनाकर किया जाता है।

इस कड़ी में आज गांववासियो के सहयोग से यह आयोजन किया गया।

इस दौरान कामेश्वर वर्मा, हरि सिंह, लाल सिंह, रणजीत सिंह, हीरा सिंह, कामेश्वर रघुवंशी, देवराज, मनोज कौशल, शमशेर, राजेंद्र कुमार, दिवेश कुमार, मेहर सिंह, कमल कुमार, विजय कुमार, रमेश कुमार, इंदर सिंह सहित सभी गांववासियों ने भाग लिया। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!