चित्रकला प्रतियोगिता में  नम्रता रही  प्रथम

चित्रकला प्रतियोगिता में  नम्रता रही  प्रथम

बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (01 मार्च)राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भूमती में छात्रों की जागरूकता हेतु किशोरावस्था शिक्षा एवं नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम प्रभारी अर्चना शर्मा ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जिसमें भाषण प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन, प्रतियोगिता प्रश्नोत्तरी, प्रतियोगिताएं करवाई गई।

इस कार्यक्रम में स्थानीय विधालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया चित्रकला में  नम्रता प्रथम वंदिता दूसरे जबकि यश्मित तीसरे स्थान पर रहा।

 

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्य विजय चंदेल ने बच्चों को नशीली दवाइयों के सेवन एवं विभिन्न प्रकार की नशीली वस्तुओं के सेवन से बचने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशीली दवाइयों के कुप्रभावों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बच्चों से आग्रह किया कि युवा पीढ़ी को नशे के कुप्रभावों से अपने आप तथा समाज को बचाने के लिए प्रयत्नशील रहना चाहिए ताकि हम भावी समाज को एक बेहतर दिशा दे सके।

error: Content is protected !!