रांगड (रीऊँगलो) के हमले में माँ ने जान देकर बेटे को बचाया

रांगड (रीऊँगलो) के हमले में माँ ने जान देकर बेटे को बचाया

बाघल टाइम्स

सिरमौर ब्यूरो (18 नवम्बर)जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र में कांडो भटनोल पंचायत के गांव बोहल में  रंगड़ों (रीऊँगलो) के हमले से मां ने अपने तीन साल के मासूम को बचाते अपनी जान देकर बेटे को बचा लिया। 

घटना बीते शनिवार की है जब  पेड़ पर बने छत्ते से रंगड़ों ने मां-बेटे पर हमला कर दिया। महिला (अनु) ने अपने सिर से ढाठू उतारकर बेटे को ढका और अपनी आगोश में ले लिया। इससे बेटा बच गया, लेकिन रंगड़ों ने अनु को बुरी तरह काटा।

घटना के बाद उसने शिमला में मजदूरी कर रहे अपने पति को फोन के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

इस दौरान  वह चीखने लगी!  महिला के चीखने की आवाजें सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और उपचार के लिए उसे शिलाई अस्पताल ले जाया गया। यहां से महिला व बच्चे को हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया।

बच्चे का नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में उपचार चल रहा है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!