जलशक्ति विभाग में की जाएंगी भर्तियां, एचआरटीसी में भी रखे जाएंगे ड्राइवर-कंडक्टर :अग्निहोत्री

जलशक्ति विभाग में की जाएंगी भर्तियां एचआरटीसी में भी रखे जाएंगे ड्राइवर-कंडक्टर  : अग्निहोत्री



बाघल टाइम्स 

शिमला ब्यूरो/ हिमाचल प्रदेश में जल शक्ति विभाग के तहत 10 हजार नई भर्तियां की जाएंगी। यह बात उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एक कार्यक्रम के दौरान  कही।

उन्होंने कहा कि पानी की प्रत्येक स्कीम पर विभाग के कर्मी नियुक्त किए जाएंगे। एचआरटीसी विभाग में 350 कंडक्टर व 350 चालकों की भी भर्तियां की जाएंगी।

 

अग्निहोत्री ने कहा कि दर्शन सेवा योजना के तहत 175 रूटों पर नई बसें चलाई जाएंगी। प्रत्येक धार्मिक स्थलों के लिए दर्शन सेवा के लिए स्पेशल बसें चलाई जाएंगी। हरिद्वार के लिए 50 बसें और अयोध्या के लिए छह स्पेशल बसें चलाई जाएंगी।

 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण व जीर्णोद्धार किया जाएगा। चिंतपूर्णी व बिजली महादेव, बाबा बालक नाथ में रोप-वे स्थापित किए जाएंगे, ताकि लोगों को मंदिर तक जाने के लिए आसानी हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!