मानपुरा पुलिस थाना प्रभारी को विजिलेंस ने रिश्वत लेते पकड़ा

मानपुरा पुलिस थाना प्रभारी को विजिलेंस ने  रिश्वत लेते पकड़ा

बाघल टाइम्स

सोलन जिले के बद्दी में मानपुरा थाना प्रभारी ललित कुमार को विजिलेंस ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है।

 

पुलिस ने रिश्वत की राशि के साथ थाना प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके बाद  आरोपी को  आज अदालत में पेश किया जाएगा।  जानकारी के मुताबिक हाल ही में मानपुरा में तैनात हुए थाना प्रभारी ललित कुमार ने थाने में माइनिंग एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था और खुद इसकी जांच कर रहे था। थाना प्रभारी इस मामले को रफ़ादफा  करने के लिए आरोपी से 20 हजार रुपये की मांग कर रहा था।जिसके बाद व्यक्ति ने इस संबंध में विजिलेंस की डीएसपी डॉ. प्रतिभा को शिकायत की।

 

डीएसपी ने शिकायतकर्ता से आरोपी को मंगलवार को पैसे देने के लिए कहा। इस बीच विजिलेंस ने पूरी तरह से थाने के आसपास जाल बिछा लिया था। जैसे ही व्यक्ति ने 20 हजार रुपये दिए, विजिलेंस टीम ने दबिश दी और थाना प्रभारी को रंगे हाथ रिश्वत की राशि के साथ पकड़ लिया।

विजिलेंस की एसपी अंजुम आरा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने थाना प्रभारी मानपुरा को रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को  अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!