पुलिस कांस्टेबल सभी वर्गों के लिए एक इंच बढ़ाई गई लंबाई, जानें सरकार ने और क्या संशोधित किए भर्ती नियम 

पुलिस कांस्टेबल सभी वर्गों के लिए एक इंच बढ़ाई गई लंबाई, सरकार ने संशोधित किए भर्ती नियम 

बाघल टाइम्स         

शिमला ब्यूरो(10 जनवरी) प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले पुलिस कांस्टेबल की भर्ती होगी। भर्ती में सभी वर्गों के लिए एक एक इंच लंबाई बढ़ाई गई है।भर्ती के लिए सरकार ने कुछ बदलाव किए हैं। 

 

सामान्य वर्गों के लिए पुरुष भर्ती के लिए लंबाई 5.6 फीट, आरक्षित वर्गों के लिए 5.4, महिलाओं के लिए 5.2 फीट रखी गई है।

इसके अलावा पुरुष अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ साढ़े पांच मिनट तक पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 800 मीटर दौड़ होगी। यह उन्हें 3 मिनट 45 सेकंड में पूरा करना होगा। पुरुष अभ्यर्थियों के लिए 1.35 मीटर और महिलाओं के लिए 1.10 मीटर ऊंची कूद में भाग लेना होगा। इसके लिए उन्हें तीन प्रयास मिलेंगे। पुरुषों को 4 मीटर और महिलाओं को 3 मीटर लंबी छलांग लगानी होगी। इसके अलावा पुरुषों को 100 मीटर की दौड़ 14 सेकंड और महिलाओं को 17 सेकंड के भीतर पूरी करनी है। 

 

जानकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय 1,228 पदों को भरने की औपचारिकताएं पूरी करने में जुटा है। संशोधित पुलिस भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।इससे पहले महिलाओं को भर्ती में 25 फीसदी का आरक्षण दिया जाता रहा है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं को राहत देने के लिए नियमों में संशोधन किया है।

 

लोकसेवा आयोग के माध्यम से यह भर्ती होगी।  पुलिस मुख्यालय की ओर से इसके लिए 15 दिन के भीतर आपत्ति और सुझाव मांगे गए हैं। बता दें  पुलिस भर्ती काफी समय से लटकी थी।  अब कांग्रेस सरकार ने इस प्रक्रिया को शुरू किया है।

error: Content is protected !!