भूस्खलन से मकान में दबे 12 लोग 5 सुरक्षित 7 लोगों की मौत

भूस्खलन से मकान में दबे 12 लोग 5 सुरक्षित 7 लोगों की मौत



बाघल टाइम्स

अर्की ब्यूरो (14 अगस्त) थाना कुनिहार के अन्तर्गत ग्राम पंचायत सायरी के ज़डौण गाँव में भारी बारिश से भूस्खलन के कारण दो मकान और एक गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में 7 लोगों की मृत्यु हो गई जबकि 5 अन्य सुरक्षित हैं।

 

जानकारी के अनुसार सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ममलीग उप-तहसील के ज़डौण गांव में देर रात डेढ़ बजे भारी बारिश से दो घर और एक गौशाला भूस्खलन के कारण दब गए।

 

 घटना के  दौरान 7 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिसमें 4 पुरुष व 3 महिलाएं  शामिल है। मृतको में हरनाम उम्र 38 साल,कमल किशोर उम्र 35 वर्ष,हेमलता 34 वर्ष,राहुल 14 वर्ष,नेहा 12 वर्ष,गोलू 8 वर्ष, रक्षा 12 वर्ष शामिल है। इसके अतिरिक्त एक महिला कान्ता देवी की टांग टूट गई है जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया । इसके अलावा पांच अन्य लोग बिल्कुल ठीक है।

वहीँ पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!