हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

हिमाचल में दो दिन भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

 

बाघल टाइम्स

 

शिमला ब्यूरो (25जुलाई)मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने बुधवार और गुरुवार के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।  

 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 27 जुलाई के दौरान राज्य में वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है। इस दौरान चंबा, कांगड़ा, शिमला, कुल्लू, मंडी, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जिले के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं प्रदेश में 31 जुलाई तक मौसम खराब बना रहेगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!