भारी वर्षा से हुए नुकसान का आज आकलन करेगा केन्द्रीय दल: उपायुक्त

भारी वर्षा से हुए नुकसान का आज आकलन करेगा केन्द्रीय दल



बाघल टाइम्स

 

सोलन ब्यूरो (19 जुलाई) केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल आज  सोलन ज़िला में भारी वर्षा के कारण प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन करेगा। यह जानकारी उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने दी। 

 

मनमोहन शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय अंतर मंत्रालय दल परवाणु से वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का आकलन प्रारम्भ करेगा। दल द्वारा परवाणु के सेक्टर 05 स्थित औद्योगिक क्षेत्र तथा कामली गांव में निरीक्षण किया जाएगा। दल तदोपरांत कोटी, जाबली तथा धर्मपुर क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए नुकसान का निरीक्षण करेगा। 

उपायुक्त ने कहा कि दल द्वारा इसके उपरांत सिहारड़ी में हुए भूस्खलन का जायज़ा लिया जाएगा। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!