एचआरटीसी ने स्थगित किये शिमला चंडीगढ़ के रात्रि रूट

बाघल टाइम्स

 

 शिमला ब्यूरो (11 जुलाई) सोलन-परवाणू हाईवे पर दतियार के पास भूस्खलन के खतरे के चलते हिमाचल पथ परिवहन निगम(एचआरटीसी) ने  आज मंगलवार रात के लिए शिमला और चंडीगढ़ से रवाना होने वाली सभी सामान्य, लग्जरी बस सेवाएं स्थगित कर दी हैं।

 

फोटो:चक्की मोड़ के पास धंसी सड़क

 

शिमला और उपरी क्षेत्रों तथा दिल्ली सहित अन्य पिछले स्टेशनों से आने वाली लंबी दूरी की बसों को जरूरत पड़ने पर ट्रांसशिपमेंट के जरिये संचालित किया जाएगा।

error: Content is protected !!