भारी बारिश के दौरान श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित , पड़े पूरी खबर

भारी बारिश के दौरान श्रीखंड महादेव यात्रा स्थगित , पड़े पूरी खबर

 

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

08 जुलाई / हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के रेड अलर्ट को देखते हुए श्रीखंड महादेव यात्रा  अगले दो दिनों के लिए स्थगित कर दी गई है। उपायुक्त कुल्लू एवं श्रीखंड महादेव यात्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने शनिवार (आज) को बताया कि श्रीखंड महादेव यात्रा को 9 व 10 जुलाई दो दिन के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मौसम विभाग की ओर से जारी भारी बारिश के अलर्ट व पार्वती बाग से आगे रास्ते के क्षतिग्रस्त हो जाने के चलते लिया गया है। 

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!