राशन डिपुओं में  सस्ता हुआ सरसों तेल, जानें बीपीएल और एपीएल परिवारों को किस दाम पर मिलेगा

राशन डिपुओं में  सस्ता हुआ सरसों तेल, जानें बीपीएल और एपीएल परिवारों को किस दाम पर मिलेगा

            बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

 08 जुलाई / प्रदेश में राशन डिपुओं में बिकने वाले सरसों तेल के दाम इस माह कम हो गए हैं। डिपुओं में सरसों तेल अब 110 रुपये मिलेगा। पहली बार हुआ है कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) व गरीबी रेखा से ऊपर (एपीएल) परिवारों को एक ही दाम में सरसों तेल उपलब्ध होगा।

 

 जानकारी के अनुसार इस माह दाम कम हुए सरसों तेल की खेप अधिकतर गोदामों व डिपुओं में पहुंच चुकी है। 

 

इससे पहले डिपुओं में बीपीएल परिवारों को सरसों तेल 142 रुपये मिलता था जो अब 110 रुपये प्रति लीटर हुआ है। वहीं एपीएल परिवारों को 147 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल उपलब्ध होता था जिसके दाम अब 110 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। आयकरदाताओं को 160 रुपये प्रति लीटर सरसों तेल मिलता था जो अब 115 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध होगा। 

 

error: Content is protected !!