15 लाख के गहने ले उड़ी फेरी लगाने वाली दो महिलाएं

15 लाख के गहने ले उड़ी फेरी लगाने वाली दो महिलाएं

 

बाघल टाइम्स नेटवर्क

 

चंबा जिला की ग्राम पंचायत भनौता में बाहरी राज्य की फेरी लगाने वाली दो महिलाएं स्थानीय महिला को बहला-फुसलाकर करीब 15 लाख रुपए के गहने ले उड़ीं। घटना की शिकायत पीड़ित महिला ने पुलिस में दर्ज करवा दी है। हालांकि अभी तक ठगी करने वाली महिलाओं का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पीड़ित महिला ने ठगी करने वाली महिलाओं जानकारी देने वाले को उचित इनाम देने का ऐलान किया है। 

 

 

जानकारी के अनुसार पिछले दिनों भनौता पंचायत के एक गांव में बाहरी राज्य की दो महिलाएं बरतन बेचने आ पहुंची। उन्होंने एक स्थानीय महिला को अपने झांसे में फंसाकर सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफकर दिया। 

 

पीड़ित महिला के अनुसार ये दोनों महिलाएं पुराने बरतन लेकर नए बरतन बेचने का काम करती हैं। घटना के बाद पंचायत ने हरकत में आते हुए ग्रामीणों से आग्रह किया है कि बाहरी राज्यों से क्षेत्र में फेरी लगाने आने वाले लोगों के दस्तावेजों की जांच करें। संदेह होने पर तुरंत पंचायत या पुलिस को सूचित करें।

Follow us on Social Media
error: Content is protected !!